गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गे को पुलिस ने दबोचा
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) कुख्यात डॉन लॉरेंस बिश्नोई का खासमखास गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को पुलिस ने गोरखपुर में गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश गोल्डी बराड़ के नाम पर चंढीगढ़ में एक व्यापारी से तीन करोड़ की रंगदारी मांगे थे। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यापारी के घर पर फायरिंग भी की। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर निवासी कलोली, कमलप्रीत सिंह निवासी देवीनगर अबरावां और प्रेम सिंह निवासी अमराला डेराबस्सी के रूप में हुई है।
पंजाब मोहाली के हैं तीनों बदमाश
तीनों बदमाश पंजाब के ही रहने वाले हैं। अब तीनों को पंजाब पुलिस यहां से गिरफ्तार कर पंजाब ले गई। वहीं, स्स्क्क डॉ. गौरव ग्रोवर ने गोल्डी बराड़ गैंग बदमाशों को गिरफ्तार करनी वाली टीम को शबासी दी है। बदमाशों की पहचान पंजाब मोहाली के देवीनगर अबरोवास थाना बनुर के रहने वाले कमल प्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर और पंजाब मोहाली के ही अमलाला थाना डेराबसी के रहने वाले प्रेम सिंह के रुप में हुई।
व्यवसाई से 3 करोड़ की रंगदारी मांगे हैं
दरअसल, पंजाब के सेक्टर 5 थाना नार्थ चंडीगढ़ निवासी ईंट भ_ा व्यवसायी कुलदीप सिंह कक्कड़ से गोल्डी बरार गैंग के तीन बदमाशों ने तीन करोड़ की रंगदारी मांगी थी। कुलदीप सिंह ने इसे अनसुना कर दिया और बदमाशों का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। जिसके बाद बदमाशों ने 19 जनवरी की भोर में उनके घर पर चढक़र फायरिंग कर दी थी। इस मामले में कुलदीप सिंह ने थाना नार्थ चंडीगढ़ में धारा 384, 336,506,120 बी भादवि व 25/27/54/59 आम्र्स एक्ट के तहत अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कराया था।