डा. गुरप्रीत कौर के हुए पंजाब के CM भगवंत मान
सिख रीति रिवाज से हुई शादी
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्व वार्ता) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। वह सादगी के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की कई मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ स्थिति अपने आवास पर उन्होंने सादगी साथ डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। यह मान की दूसरी शादी है। शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर भगवंत मान को बधाइयां मिलने लगी थीं। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन की मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि इस शादी समारोह में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी।