खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर रवनीत बिट्टू का बडा बयान

68
Advertisement

 

कहा गीदड़ों की तरह पुलिस के सामने भागा

चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर बडा निशाना साधते हुए कहा अमृतपाल जो लोगों को सिखी का उपदेश देने वाला आज गीदड़ों की तरह पुलिस के सामने भागा।

वीडियो जारी करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा- ‘असले चक लो, खालिस्तान बनाना है, कुर्बानी देनी है। लेकिन आज तूने धब्बा लगा दिया। अपना सिखी स्वरूप लोगों को दिखाता था। लेकिन तू तो पुलिस को देख भागने लगा। सिख भी भागता है क्या? मगर पुलिस जब तेरे पीछे पड़ी तो तू गिद्दड़ की तरह भागा। कभी इस गली में तो कभी उस गली में। अगर तेरे में जान होती तो पुलिस को बोलता, ‘चलो गिरफ्तार कर लो, गिरफ्तार करके जो कर सकते हो कर लो, लेकिन तूने दिखा दिया कि तू गिद्दड़ है।’
बिट्टू ने वीडियो मे कहा नौजवानों को गुमराह करने आया है। अमृतपाल जो कहता था, ‘मेरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलो, पहली गोली मैं खाउंगा। पर आज गोली खाने वाला गली-गली भाग रहा है। वहीं इसके साथी खेतों में गेहूं को पैरो तले रौदंते भाग रहे, बचा-बचा लो।

Advertisement