कैब मे सफर करने वाले लोगो के लिए जरूरी खबर
चंडीगढ़ में आज असुरक्षा के कारण कैब चालक भूख हड़ताल पर
लोगों को करना पड़ सकता परेशानी का सामना
चंडीगढ़, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे कैब से सफर करने वाले लोगो के लिए यह खबर खास है कि आज शहर मे लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मुहैया कराने वाली कैब कंपनियों के ड्राइवर इस समय असुरक्षा के कारण भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं। कंपनियों द्वारा टैक्स, कमीशन, किराया और सुरक्षा को लेकर उन्हें खुलेआम शर्मिंदा किया जा रहा है।
बीते दिनों हुई एक कैब चालक की हत्या और अपनी मांगों को लेकर शहर के अधिकतर कैब व ऑटो चालक गुरुवार यानी आज हड़ताल पर रहेंगे। आज चालक सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में इकट_ा होकर जहां भूख हड़ताल शुरू होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।