कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने निर्माण कामगारों को पंजाब सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने का दिया संदेश

19
Advertisement

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने निर्माण कामगारों को पंजाब सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने का दिया संदेश

*कहा, राज्य की तरक्की में श्रमिक वर्ग का अहम योगदान*

चंडीगढ़, 15 मई:मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार यत्नशील है। इसी मंतव्य की पूर्ति के लिए पंजाब सरकार द्वारा निर्माण कामगारों की सामाजिक और आर्थिक तरक्की के लिए अलग-अलग श्रमिक कल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस सम्बन्धी और ज्य़ादा जानकारी देते हुए श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन और आत्थिय मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि निर्माण कामगार जैसे मिस्त्री, फर्श रगड़ाई करने वाले कामगार, शीशे लगाने वाले कामगार, बढ़ई, प्लम्बर, वैल्डर, इलेक्टरिशियन, पेंटर, पी.ओ.पी कामगार, सडक़ बनाने वाले कामगार, बिल्डिंग निर्माण करने वाले आदि कामगार पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कजऱ् वैलफेयर बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड हों, वह राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं के लाभपात्री बन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कजऱ् वैलफेयर बोर्ड की श्रमिक कल्याण योजनाओं में वज़ीफ़ा स्कीम, शगुन स्कीम, एक्स-ग्रेशिया स्कीम, ऐनकों, दाँतों और सुनने वाली मशीनें और अन्य योजनाएं शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि कोई भी निर्माण कामगार जिसने पिछले 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक बतौर निर्माण कामगार के रूप में काम किया हो और उसकी उम्र 18-60 साल के बीच हो, वह व्यक्ति लाभपात्री बन सकता है। उन्होंने बताया कि निर्माण कामगार नज़दीकी सेवा केंद्र में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

इसके अलावा मंत्री ने आगे बताया कि निर्माण कामगार को बड़ी सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक मोबाइल ऐप ‘‘पंजाब किरती सहायक’’ पहले ही लॉन्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल ऐप से निर्माण कामगारों को सुविधा केंद्र में जाने की भी ज़रूरत नहीं है, बल्कि वह अपने मोबाइल फ़ोन का प्रयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ ले सकता है।
—————-

Advertisement