पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भाजपा दे सकती बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 2 जुलाई ( विश्ववार्ता) सूत्रो के हवाले से बडी खबर आ रही है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी में विलय होने जा रहा है। फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह इलाज कराने विदेश गए हैं। उनके लौटने के बाद विलय का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमरिंदर सिंह के सर्जरी कराकर लंदन से लौटने के बाद इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इस विलय के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।