केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से सुखबीर सिंह बादल ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मल्लांवाला- फरीदकोट रेल लिंक परियोजना को स्थगित करने का अनुरोध किया। इस की जानकारी देते हुए ट्वीट कर उन्होंने लिखा, फिरोजपुर और फरीदकोट गांवों के किसानों के अनुरोध के बाद, आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उनसे मल्लांवाला (फिरोजपुर) – फरीदकोट रेल लिंक परियोजना को स्थगित करने का अनुरोध किया।