किसान आंदोलन से जुड़े संगठनों और नेताओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस का बडा एक्शन शुरू
किसान आंदोलन: उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन से जुड़े संगठनों और नेताओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है. इस आंदोलन के दौरान करीब 30 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से दिल्ली जाने के लिए किसान डटे हुए हैं। किसान आंदोलन का आज 11वां दिन है। किसान-मजदूर मोर्चा दिल्ली कूच पर आज फैसला लेंगे। बताया जा रहा है कि आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। अंबाला पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से ही होगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं।