किसान आंदोलन का आज 11वां दिन
एक और किसान की हुई मौत
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) आज किसान आंदोलन का 11वां दिन है आज किसान देशभर में काला दिवस मना रहे है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आने वाली 26 फरवरी को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालने की भी घोषणा की है। वही पता चला है कि आज एक और किसान की मौत हो गई है।
वही दूसरी तरफ आज हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (हृस््र) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया है। अंबाला रेंज के आईजी सिबाश कबिराज ने शुक्रवार 23 फरवरी को यह जानकारी दी। इससे पहले, गुरुवार को अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे।
किसानों ने मृतक किसान के परिजनों के लिए सरकार से एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, “हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा पर कार्रवाई की है। हरियाणा पुलिस के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। न्यायिक जांच की जाए।”उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग भी की।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कल 23 फरवरी को काला दिवस मनाने का फैसला लिया। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं आने वाली 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर छह सदस्यीय कॉर्डिनेटिंग कमेटी का गठन किया है।