कांग्रेस वर्किंग कमेटी का फिर से गठन, पंजाब के इन नेताओं को भी मिली जगह
चंडीगढ़, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) कांग्रेस पार्टी से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा नई वर्किंग कमेटी सी.डब्ल्यू.सी. का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सी.एम. चन्नी का नाम इस कमेटी में शामिल कर उन्हें खास स्थान दिया है।