कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे पंजाब, श्री दरबार साहिब हुए सजदा
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं जहां वे अमृतसर मे पहुंचकर श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान कुछ वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे। कांग्रेस के नेता गुरमीत सिंह औजला के अनुसार यह राहुल गांधी का निजी दौरा है। इस दौरान कोई राजनीतिक कार्यक्रम या बैठक नहीं रखी गई है। राहुल गांधी ने नतमस्तक होने के बाद श्री दरबार साहिब में बर्तनों की सेवा की।