कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत, बीजेपी का सूपड़ा साफ

36
Advertisement

 

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत, बीजेपी का सूपड़ा साफ

कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हुई, मोहब्बत जीत गई-राहुल गांधी 

चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने 50 सीटें जीत ली है और अभी 87 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 21 सीट जीत गई है और 42 सीटों पर आगे चल रही है। 12 बजे कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार घर की बालकनी पर आए, कांग्रेस का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़े। मीडिया के बीच पहुंचे तो भावुक हो उठे। कहा- जेल में सोनिया गांधी मिलने आई थीं, उनसे जीत का वादा किया था।

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस 130 से अधिक सीटें जीतती नजर आ रही है।

Advertisement