कथित शराब घोटाले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देश मे जगह जगह आप का प्रदर्शन
चंडीगढ मे आप पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, थोड़ी देर में संजय सिंह की कोर्ट में पेशी
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आप पार्टी नेता व सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जहां देश मे जगह जगह आप पार्टी द्वारा धरने व प्रदर्शन किये जा रहे है वही पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सडक़ों पर उतर आए हैं।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है।