एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाडियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी
भारत की झोली मे आया 12वां पदक
चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता) एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। आज 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी आईएलसी-4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता। थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 12 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास दो स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाडिय़ों से कई पदकों की उम्मीद है।