एशियाई खेलों में भारत खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी
अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास
गोल्फ में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स में भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है।
भारत की स्टार महिला गोल्फर अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने रको रजत पदक पर कब्जा किया। अदिति एशियाई खेलों के इतिहास में कोई भी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट के इस संस्करण में गोल्फ में भारत का यह पदक है। वह स्वर्ण जीतने से जरूर चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली।
अदिति महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकीं और 73 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया। अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी।