एशियाई खेलों के 8वें दिन भारत ने पदकों का किया अर्धशतक पूरा
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। आठवें दिन तो भारतीय एथलीट्स ने कमाल कर दिया और एक दिन में 15 पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इतने पदकों के साथ भारत ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
उसने 15 पदक अपनी झोली में डाले। इससे पहले एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्ण: 13
रजत: 21
कांस्य: 19
कुल: 53