इन राज्यों के बाद अब हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई The Kerala Story

48
Advertisement
इन राज्यों के बाद अब हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई The Kerala Story
चंडीगढ़, 11 मई (विश्ववार्ता) विवादों से घिरी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसको लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है। हरियाणा की एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है जिसमें सात बिंदुओं में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है। विवादों से घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया गया था।  हालांकि फिल्म पर विवाद जारी है और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में इस फिल्म को बैन कर दिया गया है।
Advertisement