‘आप’ नेताओं-कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर मनाई जीत की खुशी

35
Advertisement

 ‘आप’ नेताओं-कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर मनाई जीत की खुशी

चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत की खबर सुनते ही पंजाब भर से सैकड़ों की संख्या में आप नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ पार्टी दफ्तर पहुंचे और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी और अपने नेता अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के समर्थन में नारे भी लगाए। आप नेताओं ने पार्टी दफ्तर में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नाच-गान भी किया।

आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान भी पार्टी दफ्तर पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मीडिया को संबोधित कर जीत की खुशी जाहिर की। पार्टी दफ्तर में आम आदमी पार्टी पंजाब के सचिव डॉ सनी सिंह आहलूवालिया, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग, प्रवक्ता गोविंदर मित्तल, एडवोकेट रविंदर, पार्टी की महिला नेता प्रभजोत कौर एवं पार्टी नेता विनीत वर्मा, वरिंदर शर्मा और जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement