आक्सीजन प्रबंधन में चंडीगढ़ का देशभर में पहला स्थान
चंडीगढ़, 5 जुलाई ( विश्ववार्ता) चंडीगढ़ को देश भर में ऑक्सीजन प्रबंधन श्रेणियों का प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन करने पर पहला स्थान हासिल मिला है। ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट और उसकी आपूर्ति से जुड़े विभिन्न मानकों पर चंडीगढ़ ने उम्मीद से कई गुना ज्यादा अंक हासिल किया है। इसकी बदौलत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चंडीगढ़ को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वोत्तम घोषित किया है।