Advertisement
अमृतसर जिले मे कांग्रेस को लगा बडा झटका, कांग्रेस कौंसलर बलजिंदर कौर साथियों सहित ‘आप’ में शामिल
चंडीगढ़, 16 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले मे कांग्रेस को उस समय बडा झटका लगा जब जंडियाला गुरु में वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस कौंसलर बलजिंदर कौर अपने पति गुरवेल सिंह व दर्जनों समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. भी मौजूद रहे।
गुरवेल सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों और गुटबाजी से तंग आकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि इस समय पूरे विधानसभा हल्का जंडियाला गुरु में लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य पूरे इलाके में बिना भेदभाव विकास कार्य किए हैं।
Advertisement