पत्रकारों सम्पादकों और साहित्यकारों पर लिखी है यशस्वी हरयाणवी हस्ताक्षर किताब
चंडीगढ़/रोहतक – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने आज रोहतक में पूर्व पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रणदीप घनगस द्वारा लिखित किताब यशस्वी हरयाणवी हस्ताक्षर (साहित्यकार संपादक पत्रकार) का विमोचन किया।
किताब के लेखक रणदीप घनगस को साहित्कारों और पत्रकारों पर लिखी इस किताब के प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। विमोचन के सादगी पूर्ण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और करनाल के सांसद श्री संजय भाटिया ,प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी,पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, रोहतक भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अजय बंसल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किताब की प्रशंसा करते हुए कहा कि रणदीप घनगस द्वारा लिखित किताब यशस्वी हरयाणवी हस्ताक्षर में विभिन्न पत्रकारों संपादकों और साहित्यकारों के जीवन के बारे में लिखा गया है लेखक रणदीप घनगस खुद भी एक पत्रकार रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यह किताब पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए भी बहुत लाभदायक रहेगी उन्हें हरियाणा के उन पत्रकारों और संपादकों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी जिनके बारे में अब तक बहुत कम लिखा गया था खासकर जिनका जन्म हरियाणा की भूमि की सन 1800 से 1900 के बीच में हुआ था ।