पेशावर, पाकिस्तान में एक सिख युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पेशावर में एक सिख युवक की हत्या अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है। उसका शव चमकनी पुलिस स्टेशन के पास से बरामद किया गया है। इस शख्स (जिसकी हत्या हुई) का नाम रविंदर सिंह बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविंदर सिंह नाम का सिख युवक मलयेशिया से हाल ही में शादी के लिए पाकिस्तान लौटा था। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि रविंदर सिंह खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के शांगला जिले के रहने वाले थे और पेशावर में वह अपनी शादी के लिए खरीदारी के लिए आए थे। अगले ही हफ्ते उनकी शादी होने वाली थी।